दर्दनाक हादसे में घायल हुए बुजुर्ग की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 03:30 PM

wounded elderly dead in painful accident

मोगा लुधियाना जी.टी. रोड पर नत्थूवाला जदीद के पास अज्ञात व्हीकल की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग अमर सिंह निवासी लुधियाना की मौत हो गई। अमर सिंह के भतीजे बलविन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका चाचा अमर सिंह अपने स्कूटर पर लुधियाना से फिरोजपुर को जा...

मोगा (आजाद): मोगा लुधियाना जी.टी. रोड पर नत्थूवाला जदीद के पास अज्ञात व्हीकल की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग अमर सिंह निवासी लुधियाना की मौत हो गई। अमर सिंह के भतीजे बलविन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका चाचा अमर सिंह अपने स्कूटर पर लुधियाना से फिरोजपुर को जा रहा था।

जब वह गांव नत्थूवाला जदीद के पास जी.टी. रोड पर पहुंचा तो अज्ञात व्हीकल ने उसके स्कूटर को टक्कर मारी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल जगराओं में दाखिल करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सहायक थानेदार मलकीत सिंह ने बताया कि अज्ञात व्हीकल चालक की तलाश की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!