Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Oct, 2017 07:57 PM
जिले के गांव उम्भा में मजदूर की तरफ से घर के पंखे के साथ फंदा लगा कर खुदकुशी करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार नायब सिंह (37) पुत्र गुलजार सिंह ने मानसिक परेशानी के चलते रात को अपने घर पंखे के साथ फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर...
मानसा(मित्तल): जिले के गांव उम्भा में मजदूर की तरफ से घर के पंखे के साथ फंदा लगा कर खुदकुशी करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार नायब सिंह (37) पुत्र गुलजार सिंह ने मानसिक परेशानी के चलते रात को अपने घर पंखे के साथ फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी देते हुए मृतक के पिता गुलजार सिंह ने बताया कि नायब सिंह काफी लंबे समय से मानसिक परेशानी का सामना कर रहा था। जिस पर चलते उन के पुत्र ने यह कदम उठाया है। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी के इलावा तीन छोटे बच्चे, दो लड़के और एक लड़की छोड़ गया। पारिवारिक सदस्यों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि मृतक नायब सिंह के बच्चों को सहायता दी जाए ताकि उनके बच्चों का सही पालन पोषण हो सके।