Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Sep, 2017 12:53 PM
लुधियाना-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोराहा गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक 20 वर्षीय मजदूर की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।
दोराहा (विनायक, गुरमीत कौर) : लुधियाना-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोराहा गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक 20 वर्षीय मजदूर की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।
दोराहा थाना के डिप्टी अफसर ए.एस.आई. जगतार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्तिलगभग 10 बजे रात जी.टी. रोड पार कर रहा था कि इस दौरान तेज गति से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद 108 एम्बुलैंस में घायल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई।
दोराहा पुलिस ने इस घटना संबंधी धारा-174 सी.आर.पी.सी. के तहत कार्रवाई करते हुए मृतक का शव पहचान करने और पोस्टमार्टम के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल खन्ना के मोर्चरी हाऊस में रख दिया है। ए.एस.आई. जगतार सिंह ने बताया कि मृतक मोना, रंग सफेद, नीली टी-शर्ट व नीले सफेद रंग की डब्बीदार कैपरी पहनी हुई थी और पहचान के अनुसार प्रवासी मजदूर लगता है। इस मौत से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी प्रदान करने के लिए दोराहा पुलिस स्टेशन के फोन नं. 9592914037, 9780001538 पर संपर्क किया जा सकता है।