Edited By Updated: 17 Dec, 2016 07:35 PM
शहर के जी.टी.बी. नगर में शनिवार सुबह सीवरेज डालते समय एक मजदूर गहरे खड्डे में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गर्इ। इस हादसे में अन्य
जालंधर(राजेश/ सोनू ) : शहर के जी.टी.बी. नगर में शनिवार सुबह सीवरेज डालते समय एक मजदूर गहरे खड्डे में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गर्इ। इस हादसे में अन्य 3 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार माडल टाऊन में नगर निगम की तरफ से सीवरेज का काम चल रहा था। इसी बीच पानी की पाइप टूटने से 1 मजदूर का पैर फिसल गया अौर वह पानी में गिर गया। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना 6 की पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया गया। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल लिया गया है।