Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 08:59 AM
गांव किशनगढ़ फरमाही में घर में घुसकर महिला से मारपीट करने के दोष में थाना भीखी की पुलिस ने एक व्यक्ति विरुद्ध मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव मल्ल सिंह वाला निवासी सुखचैन सिंह के सिन्दर कौर पत्नी स्व. जगरूप सिंह के साथ...
मानसा (मित्तल): गांव किशनगढ़ फरमाही में घर में घुसकर महिला से मारपीट करने के दोष में थाना भीखी की पुलिस ने एक व्यक्ति विरुद्ध मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव मल्ल सिंह वाला निवासी सुखचैन सिंह के सिन्दर कौर पत्नी स्व. जगरूप सिंह के साथ करीब बीते डेढ़ साल से नाजायज सम्बन्ध चलते आ रहे थे।
बीते दिनों जब वह पहले की तरह सिन्दर कौर के घर गया तो सिन्दर कौर ने उसे फिर घर आने से मना कर दिया। इस दौरान हुई तकरारबाजी के चलते सुखचैन सिंह ने उसकी मारपीट कर दी। सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने सिन्दर कौर की शिकायत पर सुखचैन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।