Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 09:25 AM
थाना सुल्तानपुर लोधी के एस.एच.ओ. सर्बजीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. अशोक कुमार डल्ला पुलिस पार्टी एच.सी. लखविन्द्र सिंह, एच.सी. गुरदेव सिंह, एच.सी. राजिंद्र कुमार, लेडी कांस्टेबल......
सुल्तानपुर लोधी (धीर): थाना सुल्तानपुर लोधी के एस.एच.ओ. सर्बजीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. अशोक कुमार डल्ला पुलिस पार्टी एच.सी. लखविन्द्र सिंह, एच.सी. गुरदेव सिंह, एच.सी. राजिंद्र कुमार, लेडी कांस्टेबल राजबीर कौर गश्त कर रहे थे तो गांव मनियाला के पास गांव शेरपुर दोना की तरफ से एक महिला पैदल आती दिखाई दी, जो पुलिस पार्टी को देख एकदम पीछे को चलने लगी, जब पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की तो उसने अपना नाम कर्म कौर पत्नी चन्ना सिंह निवासी तोती बताया।
उसने बताया कि जो हलका सुल्तानपुर लोधी के अकाली नेता ब्लाक समिति के चेयरमैन कत्था सिंह की रिश्तेदार है। जब उसकी तलाशी ली तो उसकी चुनरी में से एक लिफाफे में 50 ग्राम नशीला पदार्थ मिला।
एक अन्य मामले में ए.एस.आई. दिलबाग सिंह ने गश्त के दौरान एक गुरुद्वारा साहिब की बैक साइड से एक व्यक्ति गुरनाम सिंह उर्फ मंगा पुत्र मलकीत सिंह को जब शक के आधार पर रोका तो उसके पास से 125 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।