Edited By Updated: 22 May, 2017 11:37 AM
विभिन्न थानों की पुलिस ने 3 मामलों में 110 ग्राम नशीला पदार्थ, 5 ग्राम हैरोइन तथा 5 किलोग्राम चूरा-पोस्त के साथ 2 महिलाओं सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
नवांशहर (त्रिपाठी): विभिन्न थानों की पुलिस ने 3 मामलों में 110 ग्राम नशीला पदार्थ, 5 ग्राम हैरोइन तथा 5 किलोग्राम चूरा-पोस्त के साथ 2 महिलाओं सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
थाना सदर नवांशहर के एस.एच.ओ. सब इंस्पैक्टर सुभाष कुमार बाठ ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान बघौरा नहर पर पैदल आ रही एक महिला से 50 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। गिरफ्तार महिला की पहचान सीमा रानी पत्नी मनदीप कुमार निवासी लंगडोआ के तौर पर हुई है।
इसी तरह सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 60 ग्राम नशीला पदार्थ तथा 5 ग्राम हैरोइन सहित 1 महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान कुलदीप कौर उर्फ निक्की पत्नी मलकीत राम निवासी मुकंदपुर के तौर पर की गई है। एक अन्य मामले में थाना सदर बंगा की पुलिस ने 5 किलोग्राम चूरा-पोस्त सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान राणा पुत्र हरदियाल सिंह के तौर पर की गई है।