दहेज की खातिर महिला को पति व ससुरालियों ने मारपीट कर किया घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Aug, 2017 09:08 AM

woman wounded by husband and in laws raping women for dowry

मोगा के नजदीकी गांव तोता सिंह वाला निवासी महिला ने अपने पति तथा ससुराली परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज की खातिर उससे मारपीट कर उसके गर्भ गिराने का आरोप लगाया है।

मोगा (आजाद): मोगा के नजदीकी गांव तोता सिंह वाला निवासी महिला ने अपने पति तथा ससुराली परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज की खातिर उससे मारपीट कर उसके गर्भ गिराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में धर्मकोट पुलिस द्वारा पीड़िता की शिकायत पर उसके पति मनदीप सिंह, दविंद्र पाल सिंह, उसकी पत्नी बलजीत कौर निवासी गांव तोता सिंह वाला, कुलदीप कौर, जोगा सिंह के खिलाफ दहेज की खातिर मारपीट करने तथा गर्भ गिराने के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

 

पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि उसकी शादी 17 फरवरी, 2016 को मनदीप सिंह पुत्र भगवंत सिंह के साथ धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी के समय उसके मायके वालों ने हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया, लेकिन शादी के 15-20 दिन बाद ही उसका पति तथा ससुराली परिवार के अन्य सदस्य उसे मायके से और दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे, जिस पर उसने अपने मायके वालों से इस संबंध में बात की तो उन्होंने उसके पति तथा ससुराली परिवार को और दहेज देने से मना कर दिया। 

 

उसने बताया कि गत 28 जुलाई को कथित आरोपियों ने मिलीभगत कर दहेज न मिलने पर उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया और उसके पेट में लातें मारीं, जिसके कारण उसका गर्भ गिर गया। उसेउसके परिवारवालों ने सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया। इस मामले की जांच सहायक थानेदार हरि सिंह द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कथित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!