Edited By Updated: 25 Feb, 2017 10:43 AM
नौशहरा मझा सिंह में गुरु घर में दाखिल होकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने की कोशिश करने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बटाला(सैंडी): नौशहरा मझा सिंह में गुरु घर में दाखिल होकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने की कोशिश करने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चौकी इंचार्ज ए.एस.आई. जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि सुबह 4 बजे नौशहरा मझा सिंह गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी अमरीक सिंह पाठ कर रहा था। 4 बजकर 40 मिनट पर एक महिला गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुई जिसने गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप के निकट रखे गुलदस्ते और कड़ाह प्रसाद आदि बाहर फैंक दिए और गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने की भी कोशिश की और मौके से फरार हो गई।
उक्त सारा मामला गुरुद्वारा साहिब में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गया था। कैमरे में फोटोज देखने के बाद उक्त महिला की पहचान चरनजीत कौर चन्नी पत्नी मस्तान सिंह निवासी चूहड़चक्क के तौर पर हुई। ए.एस.आई. ने बताया कि उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्रंथी अमरीक सिंह के बयानों पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।