Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Sep, 2017 05:37 PM
स्युना में महिला द्वारा की गई आत्महत्या के आरोप में उसके पति जगविंदर सिंह और उसके पिता इंद्रजीत सिंह निवासी गांव स्युना के खिलाफ थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
पटियाला(बलजिन्द्र) :पुलिस ने महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के आरोप में उसके पति जगविंदर सिंह और ससुर इंद्रजीत सिंह निवासी गांव स्युना के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने मनदीप कौर के भाई हरप्रीत सिंह पुत्र ईशर सिंह की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उस की बहन का विवाह जगविंदर सिंह के साथ हुआ और वह अक्सर उस की बहन को दहेज के लिए तंग परेशान करते रहते थे। इसी से परेशान होकर उसकी बहन ने फंदा लगा कर आत्महत्या की है।