Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Aug, 2017 05:28 PM
थाना गढ़दीवाला के अधीन गांव जिआ सहोता में विवाहिता ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली ।
होशियारपुर(अश्विनी): थाना गढ़दीवाला के अधीन गांव जिआ सहोता में विवाहिता ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली ।
मृतका के भाई गुरजंट सिंह पुत्र सुखविन्द्र सिंह निवासी गांव जिया सहोता ने पुलिस के पास की शिकायत में कहा कि उसकी बहन गुरदीश कौर का विवाह 16 वर्ष पूर्व हरविन्द्र सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव कंधाला शेखां थाना टांडा के साथ हुआ था। उसके यहां 4 बेटियों ने जन्म लिया। लड़का न होने के चलते उसका पति व ससुराल के अन्य सदस्य उसको ताने देते हुए मारपीट करके मानसिक तौर पर परेशान करते थे।इसी के चलते उसकी बहन ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
वहीं इस मामले पर थाना गढ़दीवाला के ए.एस.आई. सतपाल सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह के बयान पर मृतका के पति हरविन्द्र सिंह पुत्र मेजर सिंह, जेठ बलजीत सिंह व देवरों कुलदीप सिंह, जगजीत सिंह व अमरीक सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।