Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 10:24 AM
आनंद कालोनी में एक विवाहित महिला की रहस्यमयी हालत में मौत होने का समाचार है। सिटी पुलिस समाना ने मृतका के भाई के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
समाना (शशिपाल): आनंद कालोनी में एक विवाहित महिला की रहस्यमयी हालत में मौत होने का समाचार है। सिटी पुलिस समाना ने मृतका के भाई के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
मृतका की पहचान पिंकी (22) के रूप में हुई है।उसके भाई पवन कुमार पुत्र नाथूराम निवासी बुढलाडा ने बताया कि उसकी बहन पिंकी उर्फ चारू का विवाह 2 साल पहले समाना के आशु पुत्र दीवान चंद के साथ हुआ था और अपनी हैसियत के अनुसार उन्होंने घरेलू सामान भी दिया था। पिंकी के ससुराल परिवार द्वारा शुरू से ही पैसे की मांग कर उसे परेशान किया जा रहा था।