Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Aug, 2017 05:15 PM
पति से परेशान होकर एक विवाहिता ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में बस्सी पठाना पुलिस ने विवाहिता के भाई गुरविन्दर सिंह के ब्यानों पर उसके पति हरमेल सिंह पुत्र जसपाल सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है।
बस्सी पठाना(राजकमल):पति से परेशान होकर एक विवाहिता ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में बस्सी पठाना पुलिस ने विवाहिता के भाई गुरविन्दर सिंह के ब्यानों पर उसके पति हरमेल सिंह पुत्र जसपाल सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है।
कर्मजीत कौर पुत्री मेजर सिंह निवासी गांव चेला भवानीगढ़ जिला संगरूर के भाई इन्द्वजीत सिंह , गुरविन्दर सिंह ने बताया कि उनकी बहन की शादी लगभग 11 वर्ष पहले हरमेल सिंह पुत्र जसपाल सिंह गांव गडहेडा के साथ हुई थी। उसका लगभग 9 वर्ष का बेटा भी हैं। कर्मजीत कौर के पति हरमेल सिंह के किसी अन्य महिला के साथ अवैध सबंध थे। इस कारण उनकी बहन अक्सर ही परेशान रहती थी।
उसका पति उसको बेवजह प्रताड़ित करते हुए दूसरी महिला को घर में लाने की धमकी देकर अक्सर मारपीट करता था । वहीं हरमेल सिंह ने अपने पर लगे सभी आरोपों को नकारते हुए बताया कि उसकी पत्नी बेवजह उसके चरित्र पर शक करती थी। इस कारण वह अक्सर परेशान रहता था । गत वर्ष उसने भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। उसका उसकी पत्नी के साथ कभी भी झगडा नहीं हुआ और ना ही उसके किसी भी महिला के साथ सबंध हैं। इस संबधी ए.एस.आई. छपिन्दर सिंह का कहना हैं कि कर्मजीत कौर के भाई की शिकायत के आधार पर हरमेल सिंह पुत्र जसपाल सिंह गांव गडहेडा के खिलाफ मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया हैं।