महिला ने जहरीली वस्तु निगल कर की आत्महत्या, सुसाइड नोट के आधार पर 3 पर मामला दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 07:18 PM

woman sucide

जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या करने वाली महिला के मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 3 व्यक्तियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।...

नवांशहर(त्रिपाठी): जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या करने वाली महिला के मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 3 व्यक्तियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में अवतार सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी बंगा ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है। उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले दलजीत कौर पुत्री हरि सिंह निवासी शेखुबाग के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके 2 बच्चे हैं। उसने बताया कि उसकी पत्नी दलजीत कौर अपना कोई प्राइवेट काम भी करती थी जिसके संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है। 

उसने बताया कि गत 10 फरवरी को जब वह बाद दोपहर करीब 1 बजे घर आया तो उसकी पत्नी घर में उल्टिया कर रही थीं, परन्तु पूछने पर उसने कुछ बताया नहीं। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने नवांशहर के लिए रैफर कर दिया, परन्तु जब नवांशहर अस्पताल में पहुंचे तो डाक्टर ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। 

इस दौरान घर से उसे उसकी पत्नी के हाथ का लिखा खुदकुशी नोट मिला, जिसमें उसने बलाचौर के गांव कंगना वेट निवासी 3 लोगों पर वर्ष में 1.5 लाख रुपए लेने के बावजूद तंग-परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उक्त खुदकुशी नोट के आधार पर गुरदेव सिंह, जसवीर कौर तथा ज्योति के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!