Edited By Updated: 25 Apr, 2017 11:27 AM
फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर स्थित गांव लक्खों के बहराम में हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
ममदोटःफिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर स्थित गांव लक्खों के बहराम में हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार महिला मोटरसाइकिल पर जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली के साथ मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।इस कारण महिला की दोनों टांगे कुचली गई। फिलहाल घायल महिला को अमृतसर अस्तपाल ले जाया गया।