Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Dec, 2017 07:42 AM
सरायखास अड्डे पर सड़क क्रास कर रही महिला को मारुति कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला लक्खो पुत्री प्रीतम सिंह निवासी कपूरथला की मौके पर ही मौत हो गई।
जालंधर (प्रीत): सरायखास अड्डे पर सड़क क्रास कर रही महिला को मारुति कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला लक्खो पुत्री प्रीतम सिंह निवासी कपूरथला की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना कर भागे कार चालक जतिन्द्र सिंह को लोगों ने पीछा करके काबू कर लिया। थाना मकसूदां की पुलिस ने आरोपी कार चालक जतिन्द्र सिंह निवासी भुलत्थ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक लक्खो अपनी बहन पालो के साथ आज करतारपुर गई थी। करतारपुर में भांजी के बेटे को शगुन देने के पश्चात वह दोनों वापस आ रही थीं।