Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Sep, 2017 01:49 PM
गांव खुडाल अकबरपुर की एक महिला सावित्री कौर की रसोई गैस की आग फैलने से झुलसने के पश्चात मृत्यु हो जाने का समाचार है।
बरेटा (सिंगला): गांव खुडाल अकबरपुर की एक महिला सावित्री कौर की रसोई गैस की आग फैलने से झुलसने के पश्चात मृत्यु हो जाने का समाचार है।
प्राप्त विवरण अनुसार सावित्री कौर सुबह घर की रसोई में चाय बनाने गई। गैस खोल कर चाय पत्ती लेने गई जब आकर गैस जलाई तो आग फैल जाने से वह झुलस गई और उसे पहले बरेटा के एक निजी अस्पताल में फिर बुढलाडा, मानसा के बाद पी.जी.आई. चंडीगढ़ ले जाया गया जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। गांव में शोक की लहर है।