Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Oct, 2017 11:32 AM
थाना फतेहगढ़ साहिब पुलिस को एक अज्ञात महिला की लाश मिली है।
फतेहगढ़ साहिब(जज्जी): थाना फतेहगढ़ साहिब पुलिस को एक अज्ञात महिला की लाश मिली है।
थाना फतेहगढ़ साहिब के सहायक थानेदार हरबंस सिंह ने बताया कि आज फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारा टोडर मल हाल के बाहरी तरफ करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिली है। उक्त महिला की लाश को पहचान के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब के मोर्चरी रूम में रखा गया है।