महिला आयोग से इंसाफ नहीं मिला तो अदालत का दरवाजा खटखटाऊंगी:अंजली सिंह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 11:58 AM

woman commission does not get justice  then the court will knock on the door

स्कूल की प्रिंसीपल अंजली सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से मुझ पर बिना वजह झूठे आरोप लगा कर परेशान किया जा रहा है। मैनेजमैंट के सैक्रेटरी महिंद्र सहगल ने कई बार अलग-अलग तरीकों से उनका शोषण करने की कोशिश की। जब उन्होंने उनकी बात मानने से इंकार कर...

राजपुरा (केबी/निर्दोष) : स्कूल की प्रिंसीपल अंजली सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से मुझ पर बिना वजह झूठे आरोप लगा कर परेशान किया जा रहा है। मैनेजमैंट के सैक्रेटरी महिंद्र सहगल ने कई बार अलग-अलग तरीकों से उनका शोषण करने की कोशिश की। जब उन्होंने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया तो स्टाफ द्वारा अभद्र व्यवहार करवाया जाने लगा। फेल बच्चों को पास करने के अलावा कई प्रकार के गलत कार्य करवाने का दबाव बनाया जाने लगा।PunjabKesari
आखिरकार मैंने चंडीगढ़ में जाकर प्रैस के सामने अपनी बात रखी और महिला आयोग के पास जाकर शिकायत की जिन्होंने मामले की जांच 15 दिन में पूरी करने का भरोसा दिलाया है। पत्रकारों की ओर से पूछने पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें महिला आयोग से इंसाफ नहीं मिला तो वह माननीय हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उप-प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पटेल पब्लिक स्कूल की प्रिंसीपल अंजली सिंह को इंसाफ न मिलने तक पार्टी की तरफ से संघर्ष जारी रहेगा तथा प्रिंसीपल के साथ कथित तौर पर दुव्र्यवहार करने के आरोप में विधायक हरदयाल सिंह कंबोज के अलावा कालेज मैनेजमैंट के पदाधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए।

हरदयाल सिंह कंबोज के समर्थक शिक्षण संस्थाओं पर कब्जे करने में लगे हैं। प्रिंसीपल से दुव्र्यवहार कर नारी जाति का अपमान किया गया है और पार्टी किसी भी कीमत पर महिलाओं का अपमान सहन नहीं करेगी। वह भाजपा के कार्यालय में वर्करों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन को चाहिए कि बिना देरी किए केस दर्ज किया जाए तथा इस मामले को लेकर पंजाब के डी.जी.पी. से मिलकर अवगत करवाया जाएगा। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि विधायक हरदयाल सिंह कंबोज को पार्टी से सस्पैंड किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस के एस.एच.ओ. कांग्रेस पार्टी के कारिंदे के तौर पर काम कर रहे हैं और अकाली-भाजपा वर्करों को परेशान किया जा रहा है, जिसका हर संभव तरीके से डटकर विरोध किया जाएगा। भ्रष्टाचार का बोलबाला है क्योंकि तहसील में कोई भी रजिस्ट्री बिना पैसे के नहीं होती। इस तरह के लोगों से लडऩे के लिए पार्टी के वर्करों को एकजुट होना पड़ेगा।

ग्रेवाल ने आरोप लगाया कि शहर में सट्टा जोरों से चल रहा है जिसकी एवज में कथित तौर पर पैसे लिए जा रहे हैं। क्योंकि इस तरह के गैर-कानूनी धंधे को विधायक हरदयाल सिंह कंबोज का आशीर्वाद प्राप्त है। इतना ही नहीं राजपुरा और घनौर एरिया में अवैध तौर पर माइनिंग का धंधा जोरों से चल रहा है, इसका खमियाजा कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बनूड़ इलाके में नशा का कारोबार चल रहा है जिसको लेकर एक कर्मचारी की मौत हो गई थी, इसको लेकर पंजाब के ए.डी.जी.पी. को अवगत करवाया गया।

भाजपा की रैली का पता चलने पर प्रशासन ने धारा 144 तक लगवाने का प्रयास किया। इसके बाद आने वाले दिनों में अकाली-भाजपा की तरफ से टाहली वाला चौक पर विशाल धरना लगाया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक हरप्रीत कौर मुखमैलपुरा, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान प्रवीन छाबड़ा, हरपाल सिंह सराओ, मोहन लाल मुखीजा, जुगल किशोर पबरेजा, लाजवंती,अरविंद्र पाल सिंह राजू, रणजीत सिंह राणा तथा अन्य नेता मौजूद रहे। विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!