Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 01:21 PM
बीड़ तलाब बस्ती में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आर्इ है। यहां एक महिला को उसके ससुराल वालों ने बच्चा पैदा न होने के
भटिंडाः बीड़ तलाब बस्ती में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आर्इ है। यहां एक महिला को उसके ससुराल वालों ने बच्चा पैदा न होने के कारण पेड़ से बांधकर डंडो से पीटा। वहीं आस-पास मौजूद लोग उसे छुड़वाने की बजाए तमाशा देखते रहे।
शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं की कोर्इ कार्रवार्इ
सिविल अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज और बच्चा पैदा करने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके खिलाफ गत 1 साल से पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवार्इ गर्इ लेकिन कोर्इ सुनवार्इ नहीं हुर्इ। 17 सितंबर को जब वह ससुराल घर पहुंची तो सास और ननद ने हमला कर दिया। फिर घर में स्थित पेड़ से बांधकर पति और ससुराल वालों ने डंडे से पीटा।
आरोपियों के खिलाफ किया केस दर्ज
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इस घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।