हत्या केस के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं ने चलाए ईंट-पत्थर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 09:34 AM

woman attacks police

गांव कोट जसपत खां में हत्या के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर महिलाओं ने ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। मौके पर ड्यूटी अधिकारी ए.एस.आई. जसपाल सिंह के साथ गाली-गलौच भी किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर की पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंच...

तरनतारन (रमन): गांव कोट जसपत खां में हत्या के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर महिलाओं ने ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। मौके पर ड्यूटी अधिकारी ए.एस.आई. जसपाल सिंह के साथ गाली-गलौच भी किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर की पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंच आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

थाना सदर की पुलिस ने जुलाई 2016 में युवक की हत्या संबंधी कुलदीप सिंह मिंटू और सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे। बुधवार को थाना सदर पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के दोनों आरोपी अपने घर में बैठे हुए हैं। इस पर ड्यूटी अधिकारी ए.एस.आई. जसपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच आरोपियों के घर का दरवाजा खटकाया। दरवाजा खोलने की बजाय घर की महिलाओं ने छत पर चढ़कर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। 

इस दौरान ए.एस.आई. जसपाल सिंह के साथ गाली-गलौच भी किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एस.पी. तिलक राज, डी.एस.पी. अश्विनी अत्री, सतपाल सिंह, थाना सदर तरनतारन के प्रभारी प्रीतइन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और ए.एस.आई. जसपाल सिंह के बयानों पर महिला प्रकाश कौर पत्नी गुरदयाल सिंह, वीर कौर पत्नी हरबंस सिंह, रमनदीप कौर पत्नी सुखदेव सिंह, लखविन्द्र कौर पत्नी कुलदीप सिंह बिट्टू, मनप्रीत कौर पुत्र रविन्द्र सिंह, गुरमीत कौर पत्नी गुरमीत सिंह, राजविन्द्र कौर पत्नी दलजीत सिंह के अलावा सर्बजीत कौर पत्नी नरिन्द्र सिंह, तरसेम सिंह व उसके भाई हीरा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी प्रीतइन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!