Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 06:55 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने महा शिवरात्रि पर्व की समूचे पंजाबियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह त्यौहार हम सबको आपसी भातृभाव तथा सद्भावना से....
जालंधर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने महा शिवरात्रि पर्व की समूचे पंजाबियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह त्यौहार हम सबको आपसी भातृभाव तथा सद्भावना से मनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हमें अपने सभी मतभेदों को भुला कर आगे आकर सभी त्यौहार व पर्व मिलकर मनाने चाहिए जिससे हमारी आपसी एकता और मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री ने लोगों से aकहा कि वह इन धार्मिक उत्सवों के दौरान राज्य में सकारात्मक वातावरण पैदा करे जिससे मानवता का कल्याण हो सके। भगवान शिव ने भी मानवता के कल्याण की कामना की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक उत्सवों पर हमें पंजाब को अमन-शांति व समृद्धि की तरफ ले जाने का संकल्प लेना चाहिए। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा के.पी. सिंह ने कहा कि महा शिवरात्रि का त्यौहार हमें आपस में मिलकर चलने तथा धार्मिक मूल्यों की पालना करने की प्रेरणा देता है। राणा के.पी. ने कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व पर हमें पंजाब की शांति, समृद्धि व प्रगति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।