सरबत खालसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी: CM बादल

Edited By Updated: 08 Dec, 2016 09:32 AM

will not be allowed to sarbat khalsa

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राज्य में कानून व्यवस्था के मद्देनजर सिख गर्मपंथियों को सरबत खालसा करने की अनुमति

नाभा(पुरी/जैन/ गोयल): पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राज्य में कानून व्यवस्था के मद्देनजर सिख गर्मपंथियों को सरबत खालसा करने की अनुमति देने की किसी भी संभावना से इंकार किया है। 

 

आज टोहड़ा गांव में संगत दर्शन कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में बादल ने कहा कि कुछ मुट्ठी भर स्वयंभू नेता ‘सरबत खालसा’ करने के नाम पर राज्य के विकास और शांति को नुक्सान पहुंचाने व राज्य को काले दौर में धकेलने की साजिशें रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फूट डालने वाली शक्तियों को सरबत खालसा करने की अनुमति नहीं देगी क्योंकि यह राज्य में कानून व्यवस्था को खतरे में डाल सकता है। 

 

मोगा रैली के उद्देश्यों बारे पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पानी बचाओ, पंजाब बचाओ’ रैली का बुनियादी मकसद पंजाब के लोगों को सतलुज-यमुना ङ्क्षलक नहर के संदर्भ में पानी की रक्षा प्रति संवेदनशील बनाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पंजाब और पंजाबियों के साथ धोखा किया है। सतलुज-यमुना लिंक नहर का मुद्दा कांग्रेस पार्टी के  पंजाब प्रति उदासीन रवैये का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास पानी की एक भी अतिरिक्त बूंद नहीं है और न ही पंजाब का पानी किसी और को दिया जाएगा। सतलुज-यमुना ङ्क्षलक नहर के निर्माण का सवाल ही पैदा नहीं होता। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!