Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 08:33 AM
पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े की रंजिश को लेकर हमला कर महिला को घायल करने के मामले में थाना जंडियाला की पुलिस ने आशिक अली, गोरखा,
अमृतसर (संजीव): पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े की रंजिश को लेकर हमला कर महिला को घायल करने के मामले में थाना जंडियाला की पुलिस ने आशिक अली, गोरखा, अली, आलम निवासी निज्जरपुरा व लाटी निवासी बंडाला के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
बल्लो ने बताया कि उसका कुछ समय से पति के साथ विवाद चल रहा था। इस रंजिश में आरोपियों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गए। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।