पत्नी को प्रेमी संग देख अाग बबूला हुअा पति,दोनों को एक साथ मारी गोली

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jul, 2017 04:01 PM

wife shot dead with lover

एक व्‍यक्ति ने अपनी पत्‍नी और उसके प्रेमी की गोली मार कर हत्‍या कर दी। शुक्रवार को तड़के महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाया था

भटिंडाः  एक व्‍यक्ति ने अपनी पत्‍नी और उसके प्रेमी की गोली मार कर हत्‍या कर दी। शुक्रवार को तड़के महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाया था जिसके बाद पति ने दोनों को  आपत्तिजनक हालत में देखा अौर सहन नहीं कर पाया। उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दाेनों को गोलियां मार दीं जिससे मौके पर दाेनों की मौत हो गई।

 

घटना जिले के गांव मोहला की है। गांव की 35 साल की एक महिला का गुरप्रीत नामक युवक से प्रेम संबंध था। पति काे धोखा देकर वह प्रेमी के साथ शारीर‍िक संबंध बनाती थी। गांव मिडू खेड़ा निवासी गुरप्रीत सिंह (36) पेशे से ड्राइवर था।

 
बीती रात महिला अौर उसका पति घर में सो रहे थे। शुक्रवार तड़के महिला ने अपने प्रेमी को चुपके से फोन कर बुला लिया। दोनों दूसरे कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे कि इसी दौरान पति की नींद खुल गई। उसने पत्‍नी को आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो गुस्‍से से उबल पड़ा। उसने अपनी लाइसैंसी बंदूक उठाई अौर पत्‍नी व उसके प्रेमी को गाेलियों से भून डाला।

 
घटना के बाद पति ने खुद पुलिस को फोन किया अौर मामले के बारे में जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने पर उसने आत्मसमर्पण कर दिया। थाना संगत पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.एस.ओ. परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पति गुरतेज सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!