Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 05:36 PM
शहर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जो पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार तो करती ही है बल्कि शर्मसार भी करती है।
जालंधरः शहर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जो पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार तो करती ही है बल्कि शर्मसार भी करती है। महिला पति के प्रेम संबंधों से इतनी आहत हुई कि उसने पति का प्राइवेट पार्ट काट गायब कर दिया। पत्नी की इस हरकत से पति के इलाज में डाक्टरों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है जिससे उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।
महिला ने रात को सोते समय इस खोंफनाक वारदात को अंजाम दिया। महिला को शक था कि उसके पति के किसी और औरत के साथ नाजायज संबंध हैं । घायल आजाद सिंह रात को अपने कमरे में सौ रहा था, उसी समय उसकी पत्नी सुखवंत कौर ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। जालन्धर के एसीपी सतिंदर चढ़ा ने बताया कि घायल व्यक्ति जोगिन्दर नगर का रहने वाला है। जालन्धर के एक हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक घटना में यही सामने आया है कि पत्नी को शक था कि उसके पति के किसी औरत के साथ नाजायज संबंध थे, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।