समूचा देश आतंकवाद/नक्सलवाद पर एकजुट हो: वेंकैया

Edited By Updated: 29 Apr, 2017 12:40 AM

whole country united on terrorism naxalism venkaiah

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आतंकवाद और नक्सलवाद के खात्मे....

चंडीगढ़(वार्ता): केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आतंकवाद और नक्सलवाद के खात्मे के लिए राजनीतिक दलों सहित समूचे देश को एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की अपील की है। 

नायडू ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में किए गए एक सवाल पर आतंकी और नक्सली हमलों में जवानों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया और कहा कि नक्सलवाद एक गई-गुजरी विचारधारा है। नक्सलवादी अगर यह सोचते हैं कि केवल बंदूक के बल पर ही अधिकार और ताकत हासिल की जा सकती है तो यह पूर्णतया गलत है। लोकतंत्र में वोट से ही ताकत और अधिकार मिलते हैं और इस प्रणाली में बुलेट से बैलेट कहीं ज्यादा ताकतवर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे कई लोग मानवाधिकारों के नाम पर नक्सलवादियों के साथ सहानुभूति रखते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों और राजनीतिक दलों से सवाल किया कि क्यों वे नक्सलवादियों और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के हमलों को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं जो निर्दोष लोगों और जवानों की हत्याएं कर रहे हैं। 

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों और पत्थरबाजी की घटनाओं के पीछे पड़ोसी देश पाकिस्तान का हाथ बताया और कहा कि वह लगातार अपने कुत्सित इरादों के तहत आतंकवादियों को हथियार, प्रशिक्षण और मदद मुहैया करा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है तथा सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर इससे निबटने के लिए आगे आना चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!