सफेद मक्खी की मार से किसान ने नरमे की फसल का किया सफाया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Aug, 2017 03:17 PM

white fly killer farmer

सफेद मक्खी की चपेट में आई फसल को किसानों द्वारा सफाया करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

भुच्चो मंडी/मानसा (नागपाल, मित्तल): सफेद मक्खी की चपेट में आई फसल को किसानों द्वारा सफाया करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गांव चक्क फतह सिंह वाला के किसान भीम सेन ने सफेद मक्खी से परेशान होकर डेढ़ एकड़ नरमे की फसल का सफाया कर दिया। भारती किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता होशियार सिंह, मक्खन सिंह मीत, अध्यक्ष गांव इकाई, बलविंद्र सिंह, मक्खन सिंह पंच, इकबाल सिंह, नछत्तर सिंह, बलदेव सिंह पूर्व पंच ने कहा कि नकली कीटनाशक व नकली बीज बेचने वाली कंपनियों के लाइसैंस रद्द कर खराब हुई फसलों का मुआवजा इन्हीं कंपनियों से दिलवाया जाए।

इसी तरह गांव ख्याला कलां में आज यहां एक बैठक के दौरान किसान नेता गोरा सिंह, महेंद्र सिंह भैनीबाघा ने दोष लगाया कि मानसा जिले में रोजाना ही सफेद मक्खी से बर्बाद हुए नरमे की फसल जोत रहे हैं। बैठक दौरान ब्लॉक प्रधान बलविंद्र शर्मा के नेतृत्व में फैसला किया गया कि 18 अगस्त को खेती विभाग मानसा के उच्च अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। किसान नेताओं ने किसानों की नरमे की फसलों का लिया जायजा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!