Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Sep, 2017 03:09 PM
तलवंडी साबो के एक किसान ने सफेद मक्खी से परेशान होकर अपनी नरमे की फसल नष्ट कर दी है। किसान द्वारा हजारों रुपयों की स्प्रे करने के
तलवंडी साबो (मुनीष): तलवंडी साबो के एक किसान ने सफेद मक्खी से परेशान होकर अपनी नरमे की फसल नष्ट कर दी है। किसान द्वारा हजारों रुपयों की स्प्रे करने के बाद भी किए प्रयत्न बेअसर हो रहे हंै। अब किसान ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। जानकारी अनुसार किसान हरजीत सिंह ने अपने लालेआणा रोड पर स्थित पौने पांच एकड़ जमीन में नरमे की खेती की थी व महंगे भाव के 12 कीटनाशकों का छिड़काव भी किया पर कोई असर न होने के कारण सफेद मक्खी से परेशान हो कर किसान ने आज अपनी नरमे की फसल को ट्रैक्टर से नष्ट कर दिया।
क्या कहते हैं नेता
भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के जिला सचिव सरूप सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार सफेद मक्खी पर काबू पाने में असफल रही है उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री ने सुर्खियों में मालवे का दौरा तो किया पर किसी किसान को मुआवजा नहीं दिया। उन्होंने पीड़ित किसानों के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है।