Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Aug, 2017 11:17 AM
मुख्यमंत्री कै प्टन अमरेंद्र सिंह की सख्त हिदायतों के चलते भले की कृषि विभाग नरमे की फसल को सफेद मक्खी के हमले से बचाने के लाख दावे करती है पर ऐसा कुछ नहीं है।
नथाना (बज्जोआणियां): मुख्यमंत्री कै प्टन अमरेंद्र सिंह की सख्त हिदायतों के चलते भले की कृषि विभाग नरमे की फसल को सफेद मक्खी के हमले से बचाने के लाख दावे करती है पर ऐसा कुछ नहीं है। अब जब एक तरफ नरमे की नई फसल की आमद मंडियों में शुरू हो चुकी है तो इस क्षेत्र के बहुत से नरमा उत्पादक किसान अभी भी सफेद मक्खी के हमले को रोक ने के लिए दो-चार हो रहे हैं।
गांव पूहला के किसान हरचरण सिंह पुत्र जगजीत सिंह ने अपनी 3 एकड़ फसल को सफेद मक्खी से परेशान होकर नष्ट कर दिया है। किसान ने बताया कि उसने 40 हजार रुपए प्रति एकड़ पैली ठेके पर लेकर नरमे की फसल की बिजाई की थी, जिस पर हुआ सफेद मक्खी का हमला लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं रुका, जबकि उसने कृषि विभाग की सिफारिशों अनुसार कीटनाशकों का छिड़काव भी किया था।