Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Aug, 2017 01:37 PM
गांव चक्क राम सिंह वाला में किसान ने अपनी नरमे की फसल को नष्ट कर दिया है।
भुच्चो मंडी(नागपाल): गांव चक्क राम सिंह वाला में किसान ने अपनी नरमे की फसल को नष्ट कर दिया है।
जानकारी अनुसार फल न लगने से परेशान किसान पलविंद्र सिंह ने अपनी डेढ़ एकड़ नरमे की फसल नष्ट कर दी। किसान ने बताया कि उसने नरमे की फसल की बिजाई की थी व समय पर उसको खाद डाली, पानी लगाया व फसल पर 8 कीटनाशकों की स्प्रे की परन्तु फसल को फल नहीं लगा। किसान ने फसल के बीज को खराब ठहराते हुए बताया कि नरमे के पौधे 4 से 5 फुट के हो चुके हैं परन्तु पूरे फल नहीं लगे। कीटों के हमले के कारण फसल इतनी खराब हो चुकी है जिसको लेकर किसान ने अपनी फसल को नष्ट कर दिया।