Edited By Updated: 03 Dec, 2016 02:25 AM
पंजाब विधानसभा के आम चुनाव क्या यू.पी. विधानसभा...
जालंधर(धवन): पंजाब विधानसभा के आम चुनाव क्या यू.पी. विधानसभा के बाद चुनाव आयोग द्वारा करवाए जाएंगे, ऐसी चर्चाएं प्रशासनिक हलकों में तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि राज्य विधानसभा के चुनाव फरवरी मध्य में करवाए जा सकते हैं। 15 फरवरी के आसपास पंजाब में मतदान की तारीखें सामने आ सकती हैं। पंजाब से पहले यू.पी. विधानसभा चुनाव के कुछ चरणों में मतदान करवाया जा सकता है। यू.पी. में 5 से 6 चरणों में चुनाव करवाया जाना है।
पंजाब विधानसभा के पिछली बार 2012 में आम चुनाव 30 जनवरी को करवाए गए थे। पिछली बार आम चुनावों की घोषणा केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा 24 दिसम्बर को की गई थी। माना जा रहा है कि इस बार चुनाव आयोग द्वारा पंजाब सहित अन्य राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान 22 दिसम्बर ेक आसपास किया जा सकता है तथा चुनावी तारीखें घोषित होते ही कोड आफ कंडक्ट लगा दिया जाएगा। पिछली बार मतगणना 6 मार्च को करवाई गई थी। कुछ दिन पहले यह चर्चा चल रही थी कि चुनाव आयोग 15 दिसम्बर के आसपास आम चुनावों का ऐलान कर सकता है परन्तु अब प्रशासनिक हलकों में 22 दिसम्बर के आसपास चुनावों का ऐलान होने की बात कही जा रही है।
चुनाव आयोग द्वारा आम चुनावों का ऐलान होते ही राज्य की समूची मशीनरी चुनाव आयोग के हाथों में आ जाएगी। उसके बाद प्रशासनिक व पुलिस तंत्र में फेरबदल भी चुनाव आयोग की इच्छानुसार किया जाएगा। इस समय समूचे सियासी दलों की नजरें चुनावी तारीखों पर टिकी हुई हैं, पंजाब कांग्रेस कमटेी अध्यक्ष कै. अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने पिछले दिनों चुनाव आयोग से मिलकर जल्द चुनाव करवाने की मांग की थी। चुनावी तारीखें तो केन्द्रीय चुनाव आयोग ने ही तय करनी है परन्तु बताया जाता है कि भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व पंजाब से पहले यू.पी. में चुनाव करवाना चाहता है।
वह नोटबंदी के मुद्दे पर गरीब वर्ग की वोटों पर नजरें टिकाए बैठा है। केन्द्रीय नेतृत्व को पता है कि नोटबंदी का लाभ उसे केवल यू.पी. में मिल सकता है, क्योंकि पंजाब तो सम्पन्न राज्य है, जहां पर मध्यम वर्ग के लोगों की गिनती ज्यादा है। मध्यम वर्ग इस समय नोटबंदी से सर्वाधिक प्रभावित है, जबकि यू.पी. में गरीब लोगों की गिनती ज्यादा है। अब देखना यह है कि केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा पंजाब तथा उत्तर प्रदेश में चुनावी तारीखों का ऐलान कि