Edited By Updated: 09 Dec, 2016 01:04 PM
मौसम के मिजाज ने पिछले 24 घंटों के दौरान करवट ली है, जिससे मौसम एकदम से बदल कर ठंडी हवा वाला बन गया। हर कोई अपने-अपने घरों में सिमट कर रह गया।
लुधियाना(सलूजा): मौसम के मिजाज ने पिछले 24 घंटों के दौरान करवट ली है, जिससे मौसम एकदम से बदल कर ठंडी हवा वाला बन गया। हर कोई अपने-अपने घरों में सिमट कर रह गया। मौसम माहिरों की मानें तो आने वाले 72 घंटों के दौरान लुधियाना समेत उत्तरी व पश्चिमी भारत में घना कोहरा कहर बरपा सकता है। यदि हम पंजाब की औद्योगिक राजधानी लुधियाना की बात करें तो बीती रात से लेकर सुबह के 10 बजे तक महानगर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। हालात यह थे कि कुछ फीट की दूरी पर चल रहा वाहन दिखाई नहीं दे रहा था। सूर्य देवता ने कुछ समय के लिए दर्शन दिए तो लोगों ने राहत महसूस की। नगर में चारों ओर कोहरा छाया रहा। शाम के 5 बजते ही अंधेरा छा गया।
लुधियाना में न्यूनतम तापमान 9.6 रहा
पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान 9.6 व अधिकतम तापमान का पारा 25 डिग्री सैल्सियस रहा। आने वाले 24 घंटों के दौरान लुधियाना व आस-पास के इलाकों में मौसम का मिजाज साफ व शुष्क रहने के साथ ही सुबह व रात के समय घने कोहरे की भी संभावना है।