Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jul, 2017 10:59 AM
गांव रेरू गेट में गत 2 महीनों से सीवरेज ब्लॉक होने के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी जमा होने से लोगों को डेंगू, मलेरिया व अन्य बीमारियों से ग्रसित होने का अंदेशा बना रहता है।
जालंधर (सुनील): गांव रेरू गेट में गत 2 महीनों से सीवरेज ब्लॉक होने के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी जमा होने से लोगों को डेंगू, मलेरिया व अन्य बीमारियों से ग्रसित होने का अंदेशा बना रहता है। गंदे पानी से उठने वाली बदबू के चलते यहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं सीवरेज ब्लॉक होने के चलते जमा हुए पानी से वाहन चालकों में हादसों का अंदेशा बना रहता है।
इस समस्या की ओर नगर निगम का ध्यान नहीं है। उल्लेखनीय है कि गांव रेरू में कुछ महीने पहले चिकनगुनिया फैला था। इसके बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी उक्त समस्या का समाधान करने की तरफ ध्यान नहीं दे रहे। गांव रेरू, बाबा दीप सिंह नगर व सराभा नगर निवासियों का कहना है कि वह विधायक बावा हैनरी को मिलकर उन्हें समस्या से अवगत करवाएंगे।