अकाली भाजपा गठबंधन एकजुट होकर लड़ेगी गुरदासपुर लोकसभा चुनावः सांपला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 04:29 PM

vijay sampla

अकाली-भाजपा गठबंधन एक है। अागामी गुरदासपुर का उपचुनाव भी दोनों पार्टियां  एकजुट होकर लड़ेंगी।  इसके लिए जल्द ही उम्मीदवार का

गुरदासपुर (दीपक) : अकाली-भाजपा गठबंधन एक है। अागामी गुरदासपुर का उपचुनाव भी दोनों पार्टियां  एकजुट होकर लड़ेंगी।  इसके लिए जल्द ही उम्मीदवार का एेलान कर दिया जाएगा। उक्त विचार स्थानीय एक होटल में प्रैस कांफ्रैंस के दौरन पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा पंजाब प्रधान विजय सांपला ने व्यक्त किए। सांपला ने कहा कि भाजपा की किसी अकाली वर्कर या नेता से कोई रंजिश नहीं है, दोनों पार्टियां एकहैं और रहेंगी।

उन्होंने कहा कि भारत को नव स्वरूप देने के लिए नव संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित की गई है। जो गत दिवस अमृतसर के जलियावालां  बाग से शुरू होकर गुरदासपुर के 9 क्षेत्रों से होती कठुआ जाकर समाप्त होगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश में भ्रष्टाचार, जातिवाद, आतंकवाद से मुक्त करवना है और देश के हर नागरिक को स्वच्छ भारत का नागरिक बनाना है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 9 अगस्त 1942 में अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए शुरू की गई थी और 5 सालों के बाद इस यात्रा के कारण ही भारत आजाद हुआ था। अंग्रेजों को मजबूरन भारत देश को छो़ॉना पड़ा था।

2017 में  इस यात्रा के 75 साल पूरे हो चुके हैं। पिछले साल यह यात्रा शहीद भगत सिंह के जन्म स्थान खटकड़कलां से शुरू हुई थी और माधोपुर जाकर  सम्पन्न् हुई थी। वहीं घल्लूघारा मुद्दे पर बोलते हुए विजय सांपला ने कहा कि पंजाब के पुलिस थाने और अधिकारी कांग्रेस की नीतियों पर चल रहे है और सरकारी कार्यालय कांग्रेस के विंग बन चुके है। इसके फलस्वरूप अकाल तख्त का जत्थेदार को भी घल्लूघारा गुरुद्वारे तक जाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इससे साफ है कि पुलिस कांग्रेस का हिस्सा बन चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!