Edited By Updated: 18 Apr, 2017 10:36 AM
विजीलैंस की स्पैशल टीम की ओर से नगर निगम कार्यालय में जांच हेतु पहुंचने पर नगर निगम में हड़कम्प की स्थिति बनी रही। सुबह 10 बजे के करीब नगर निगम कार्यालय में इंस्पैक्टर विक्रांत सलारिया के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विजीलैंस की टीम की ओर से निगम का...
पठानकोट(आदित्य, शारदा) : विजीलैंस की स्पैशल टीम की ओर से नगर निगम कार्यालय में जांच हेतु पहुंचने पर नगर निगम में हड़कम्प की स्थिति बनी रही। सुबह 10 बजे के करीब नगर निगम कार्यालय में इंस्पैक्टर विक्रांत सलारिया के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विजीलैंस की टीम की ओर से निगम का रिकार्ड खंगाला गया।टीम ने मौके पर निगम कार्यालय में रैगुलर वेज, ठेकेदारी और डेली वेज पर काम कर रहे कर्मियों का डाटा एकत्रित किया, वहीं उन सभी ठेकेदारों की डीटेल भी खंगाली जो मौजूदा समय में काम कर रहे हैं।
इंस्पैक्टर सलारिया ने बताया कि वे लोग रूटीन चैकिंग पर ही निगम कार्यालय पहुंचे हैं, किसी की शिकायत पर नहीं। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों के तहत निगम से रिकार्ड को चैकिंग के लिए अपने कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम में स्थायी 379 जबकि डेलीवेज के लगभग 540 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। इस बाबत सुपरिंटैंडैंट इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि टीम की ओर से जिस रिकार्ड या दस्तावेज की मांग की गई, वह उन्हें उपलब्ध करवा दिया गया।