भ्रष्टाचार के आरोपों में पी.टी.यू. के पूर्व वाइस चांसलर गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jan, 2018 02:24 PM

एक निजी कंपनी को 25 करोड़ रुपए का लाभ पहुंचाने तथा नियमों के विपरीत 6 सी. एंड एफ. (को-ऑर्डीनेटर एंड फैसिलिटेटर)  की नियुक्तियां करने के मामले में  विजीलैंस  ब्यूरो कपूरथला ने आई.के. गुजराल पंजाब टैक्नीकल यूनिवॢसटी  जो  कि पी.टी.यू. के नाम से...

 कपूरथला/जालंधर/ चंडीगढ़(भूषण, मल्हौत्रा, बुलंद, ब्यूरो): एक निजी कंपनी को 25 करोड़ रुपए का लाभ पहुंचाने तथा नियमों के विपरीत 6 सी. एंड एफ. (को-ऑर्डीनेटर एंड फैसिलिटेटर)  की नियुक्तियां करने के मामले में  विजीलैंस  ब्यूरो कपूरथला ने आई.के. गुजराल पंजाब टैक्नीकल यूनिवॢसटी  जो  कि पी.टी.यू. के नाम से प्रसिद्ध  है,  के  पूर्व  उप-कुलपति  सहित 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विजीलैंस की तरफ से अमृतसर में यूनिवर्सिटी में हुए महाघोटाले के सिलसिले में छापामारी करते हुए डा. रजनीश अरोड़ा को गिरफ्तार कर सी.जे.एम. मनप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने डा. अरोड़ा को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है जबकि विजीलैंस ने डा. रजनीश का 10 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। 

डा. रजनीश सहित 10 के खिलाफ हुआ केस दर्ज : डा. रजनीश अरोड़ा के अतिरिक्त डा. नछत्तर सिंह, डा. आर.पी. भारद्वाज, विश्वदीप, दीपिका सूद, मरजिंद्र सिंह बेदी, सुमीर शर्मा, आशीष शर्मा, प्रवीण कुमार व धरेंद्र तायल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यूनिवर्सिटी में बड़े स्तर पर हुए घोटाले की 4 साल से जांच चली आ  रही  थी।  इस  घोटाले  में  कई और लोगों के नाम भी शामिल होने की चर्चा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!