Edited By Updated: 27 Mar, 2017 10:08 AM
पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने का समाचार मिला है।
गुरदासपुर(दीपक, विनोद) : पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने का समाचार मिला है। शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सिटी के ए.एस.आई. राज मसीह ने बताया कि महिला पिछले कुछ दिनों से सरकारी अस्पताल में दाखिल थी। इसका कोई भी रिश्तेदार इसे मिलने के लिए नहीं आया और शनिवार को इस अज्ञात महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया के महिला के शव को पहचान के लिए अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है। फिलहाल पुलिस ने कारवाई शुरू कर दी है।