Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jul, 2017 02:05 PM
नरोट मेहरा स्थित यू.बी.डी.सी. नहर से एक लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है।
पठानकोट/भोआ (शारदा, अरुण): नरोट मेहरा स्थित यू.बी.डी.सी. नहर से एक लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है।
थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि उपरोक्त नहर में एक महिला का शव पड़ा हुआ है जिस पर वह अपनी पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है।