Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Aug, 2017 11:32 AM
संध्या समय एक अज्ञात व्यक्ति नहर में डूब गया।
भटिंडा(पायल): संध्या समय एक अज्ञात व्यक्ति नहर में डूब गया।
जानकारी के अनुसार सायं 7 बजे नहर में नहा रहा एक व्यक्ति अचानक तेज पानी के बहाव के साथ नहर में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों के सूचित करने पर सहारा रैस्क्यू टीम के सदस्य सर्बजीत सिंह, मनी शर्मा व संदीप गोयल राहत सामग्री लेकर नहर पर पहुंचे और डूबे व्यक्ति की तलाश शुरू की। रात्रि 10 बजे तक संस्था सदस्य राहत कार्यों में जुटे रहे परन्तु सफलता नहीं मिल पाई। बहरहाल संस्था सदस्य अभी भी डूबे व्यक्ति की तलाश में जुटे हुए हैं।