Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Oct, 2017 03:21 PM
गांव चूलड़ कलां जेजियां की कोठी के नजदीक पड़ते रजबाहे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का समाचार है।
लहरागागा (जिन्दल,गर्ग): गांव चूलड़ कलां जेजियां की कोठी के नजदीक पड़ते रजबाहे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का समाचार है। चौकी चोटियां के इंचार्ज हरसिमरन सिंह ने बताया कि गांव वासियों ने इस शव के बारे में चौकी में सूचना दी थी।
पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर इस शव की जांच की परन्तु व्यक्ति की कोई पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मूनक के सरकारी अस्पताल में 72 घंटों के लिए पहचान के लिए रखा है।