Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jul, 2017 12:47 PM
गांव ईलवाल के सूए में से थाना सदर पुलिस को एक अज्ञात शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है।
सुनाम(बांसल): गांव ईलवाल के सूए में से थाना सदर पुलिस को एक अज्ञात शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है।
स्थानीय लोगों ने थाना सदर सुनाम प्रमुख सुखदीप सिंह को जानकारी दी कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव सूआ नहर में पड़ा है। उन्होंने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया की शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटों तक अस्पताल में रखा हुआ है व उनके द्वारा बनती कार्रवाई की जा रही है।