Edited By Updated: 31 Jan, 2017 09:09 PM
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी पंजाब में उग्रवादियों ...
रूपनगर: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी पंजाब में उग्रवादियों की मदद से शासन करना चाहती है। गठबंधन सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार और राज्य के शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आप की नीतियां ‘विनाशक’ हैं और अगर पार्टी ने पंजाब में सरकार बनाई तो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो जाएगा।
आप के नेताओं के आतंकवादियों के साथ रिश्ते होने का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय कपड़ा मंत्री ने कहा कि वह पंजाब के लोगों के प्रति गंभीर नहीं हो सकते। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को ईमानदार और सशक्त नेता और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को युवा और उर्जावान व्यक्ति बताते हुए ईरानी ने कहा कि दोनों पंजाब को खुशहाली की आेर ले जाएंगे।