UK ELECTION-पंजाबियों ने लगाया एड़ी-चोटी का जोर

Edited By Updated: 18 May, 2017 11:47 AM

uk election

8 जून को होने जा रहे यू.के. के आम चुनाव प्रचार में पंजाबी उम्मीदवारों ने पूरा जोर लगा दिया है।

जालन्धर  (विशेष): 8 जून को होने जा रहे यू.के. के आम चुनाव प्रचार में पंजाबी उम्मीदवारों ने पूरा जोर लगा दिया है। इन चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का काम 11 मई को समाप्त हो गया था। नामांकन पत्र का काम पूरा होते ही उम्मीदवार अपने-अपने हलके में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं।

 

भारतीय मूल के 29 उम्मीदवार
फिलहाल यू.के. की संसद में भारतीय मूल के कुल 10 मैंबर हैं। पिछले चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी और लेबर पार्टी की टिकट पर 5-5 उम्मीदवार चुनकर संसद में पहुंचे थे। इस बार कंजर्वेटिव पार्टी ने भारतीय मूल के 13 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं जबकि 2015 के चुनाव में यह संख्या 17 थी। लेबर पार्टी ने 15 उम्मीदवारों को टिकट दी है और 2015 में उसने 14 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे।  इन उम्मीदवारों में से वरिंद्र शर्मा, सीमा मल्होत्रा और तनमनजीत सिंह ढेसी जालंधर जिले के साथ संबंध रखते हैं। एक उम्मीदवार सोशल डैमोक्रेट पार्टी की तरफ से मैदान में है।

 

वोटरों की संख्या
इंगलैंड    3,83,86,900
वेल्स    22,43,900 
स्कॉटलैंड    39,30,000
नॉर्दर्न आयरलैंड    12,05,700
कुल आबादी      6,54,61,955
 

कुल सीट    650 
भारतीय आबादी    18,25,000
भारतीय मूल के उम्मीदवार    29
लेबर पार्टी के उम्मीदवार    15
कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार    13
सोशल डैमोक्रेट पार्टी     01

 

2015 के नतीजे
पार्टी    सीटें 
कंजर्वेटिव    330
लेबर    232
एस.एन.पी.    056

भारतीय मूल के लेबर उम्मीदवार
नाम                    सीट
नीरज पाटिल        पुतनी
रोहित दास गुप्ता     हैंपशायर ईस्ट
हितेश टेलर           सरे ईस्ट
नवीन शाह            हैरो ईस्ट
नवेंदू मिश्रा           हेजल ग्रोव
तनमनजीत ढेसी    स्लॉग
कुलदीप सहोता     टैलफोर्ड
मनजिंद्र कंग        टवैक्सबरी
वरिंद्र शर्मा          साऊथहाल
कीथ वाज          लैस्टर ईस्ट
सीमा मल्होत्रा      वैलसल ईस्ट
लीजा नैंडी          वीगन
वैलरी वाज        वैलसल साऊथ
रॉकी गिल         हार्न चर्च एंड अपमिंस्टर
प्रीत कौर गिल     बर्मिंघम ऐजबैस्टन

 

भारतीय मूल के 10 एम.पी.

कीथ वाज    ( लेबर)
वरिंद्र शर्मा (लेबर)
प्रीति पटेल (कंजर्वेटिव)
सीमा मल्होत्रा (लेबर)
ऋषि सूनक (कंजर्वेटिव)
शैलेश वारा (कंजर्वेटिव)
सुइला फर्नांडीज (कंजर्वेटिव)
आलोक शर्मा (कंजर्वेटिव)
लिजा नैंडी (लेबर)
वैलरी वाज (लेबर)

 

भारतीय मूल के कंजर्वेटिव उम्मीदवार
नाम    सीट
ऋषि सूनक    रिच मंड
पॉल उप्पल    वूलवर हैंपटन साऊथ वैस्ट
शैलेश वारा    कैम्ब्रिजशायर नॉर्थ वैस्ट
आलोक शर्मा    रीङ्क्षडग वैस्ट
प्रीति पटेल    विदम
सुएला फर्नांडीज    फेअरहैम
राहोल भंसाली    ब्रैंट सैंट्रल
समीर जस्सल    फैलटहम और हीस्टन
अमीत जोगिया    ब्रैंट नार्थ
रीना रेंजर    बर्मिंघम हालग्रीन
मीरा सोनेचा    लैस्टर साऊथ
मीनेष टालटी    बारकिंग
रेशम कोटेचा    कनवैंटरी नॉर्थ वैस्ट

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!