Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jun, 2017 08:32 AM
नजदीकी गांव बहबल खुर्द में घनी आबादी में टावर लगाने के खिलाफ गत शाम गांव निवासी भोला सिंह, सुखदेव सिंह, सतनाम सिंह, बूटा सिंह, सुखजिन्द्र सिंह, सोनू सिंह और बलराज सिंह जलघर की टैंकी पर चढ़ गए। बारिश के दौरान भी टैंकी के ऊपर ही रहने के कारण इनमें से...
कोटकपूरा (नरिन्द्र): नजदीकी गांव बहबल खुर्द में घनी आबादी में टावर लगाने के खिलाफ गत शाम गांव निवासी भोला सिंह, सुखदेव सिंह, सतनाम सिंह, बूटा सिंह, सुखजिन्द्र सिंह, सोनू सिंह और बलराज सिंह जलघर की टैंकी पर चढ़ गए। बारिश के दौरान भी टैंकी के ऊपर ही रहने के कारण इनमें से एक व्यक्ति बलराज सिंह बीमार हो गया, जिसे नीचे उतार लिया गया। इस मौके पर गुरदित्त सिंह सेखों, पंजाब स्टूडैंट यूनियन राज्य प्रधान राजिन्द्र सिंह, जिला प्रधान कामगार किसान यूनियन सरबजीत सिंह आदि नेताओं ने कहा कि इस घनी आबादी वाली जगह पर टावर लगाना मानवीय सेहत और पशु-पक्षियों के लिए घातक है। टावर की रेडिएशन तरंगों से पशु दूध देने से हट जाते हैं।
इसके साथ छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाओं और मरीजों पर रेडिएशन का बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने मांग की कि इस टावर को यहां से उखाड़ कर आबादी से दूर लगाया जाए। इस मौके पर सरपंच जगदेव सिंह, इन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह जैलदार, कौर सिंह, बलविन्द्र सिंह, बलजीत सिंह और बड़ी संख्या में गांव निवासी उपस्थित थे।