Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jun, 2017 02:33 PM
मोगा नजदीक गांव लंघेयाना नवां में खेत में नहरी पानी लगाने के मामले को लेकर 2 पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने का पता लगा है। उक्त लड़ाई में किसान गुरिन्द्र सिंह तथा एक अन्य के घायल होने का समाचार है, जिनको मोगा तथा फरीदकोट के अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा।
मोगा(आजाद): मोगा नजदीक गांव लंघेयाना नवां में खेत में नहरी पानी लगाने के मामले को लेकर 2 पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने का पता लगा है। उक्त लड़ाई में किसान गुरिन्द्र सिंह तथा एक अन्य के घायल होने का समाचार है, जिनको मोगा तथा फरीदकोट के अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा।
इस संबंध में बाघापुराना पुलिस की ओर से घायल गुरिन्द्र सिंह पुत्र निर्मल सिंह के बयानों पर नायब सिंह, जगदेव सिंह, बेअंत सिंह, भेज सिंह निवासी गांव लंघेयाना नवां व 1 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।