Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Aug, 2017 01:54 PM
कपूरथला-करतारपुर मार्ग पर एक पैट्रोल पम्प से गैस सिलैंडर चोरी करने वाले 2 आरोपियों को थाना कोतवाली की पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
कपूरथला(भूषण): कपूरथला-करतारपुर मार्ग पर एक पैट्रोल पम्प से गैस सिलैंडर चोरी करने वाले 2 आरोपियों को थाना कोतवाली की पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार जगमोहन सिंह वालिया पुत्र मनमोहन सिंह वालिया निवासी अमन नगर कपूरथला ने थाना कोतवाली की पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उनका कपूरथला-करतारपुर मार्ग पर पैट्रोल पम्प है।
13 अगस्त की रात उनके कमरे से कुछ अज्ञात व्यक्ति गैस सिलैंडर चुरा कर ले गए। जिस समय आरोपी गैस सिलैंडर चुरा रहे थे उसका सारा दृश्य पैट्रोल पम्प पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गया। सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज के मुताबिक आरोपी मोटरसाइकिल (नंबर पी.बी. 09 डी. 3633) पर सवार होकर आए थे।
इनकी तलाश करने के बाद पता चला कि उनके पैट्रोल पम्प से गैस सिलैंडर चोरी करने वाले आरोपी हरजिंद्र सिंह उर्फ गोरा पुत्र गुरमेज सिंह तथा मनप्रीत सिंह पुत्र भरत सिंह दोनों निवासी शिव कालोनी कपूरथला हैं। थाना कोतवाली की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर हरगुरदेव सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर दोनों आरोपियों हरजिंद्र सिंह उर्फ गोरा तथा मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का गैस सिलैंडर बरामद कर लिया है।