Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 01:30 PM
शहर में 2 लोगों ने एक घर में घुसकर महिला को पिस्तौल दिखाकर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने उक्त मामले में
फिरोजपुर(कुमार, मनदीप): शहर में 2 लोगों ने एक घर में घुसकर महिला को पिस्तौल दिखाकर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने उक्त मामले में महिला के बयान पर 2 लोगों के खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर में मामला दर्ज किया है।
सहायक इंस्पैक्टर उमा देवी ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी जगदीप सिंह उर्फ जैली, प्रभदीप सिंह उर्फ हैरी ने गत दिवस उसके घर में घुसकर उससे खींचतान की और उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर लोगों के एकत्रित हो जाने से आरोपी मौके से फरार हो गए।