विदेश रहते चाचा के मकान पर कब्जे का प्रयास

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jul, 2017 12:09 PM

try illegal possession

मोगा जिले के गांव डाला निवासी गुरबख्श सिंह हाल निवासी कनाडा के मकान पर उसके सगे भतीजों द्वारा अन्य लोगों को साथ लेकर कब्जा करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

मोगा(आजाद) : मोगा जिले के गांव डाला निवासी गुरबख्श सिंह हाल निवासी कनाडा के मकान पर उसके सगे भतीजों द्वारा अन्य लोगों को साथ लेकर कब्जा करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरवन सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी गांव डाला ने कहा कि उनके नजदीकी रिश्तेदार (चचेरे भाई) जसवंत सिंह, गुरबख्श सिंह तथा हरबंस सिंह 3 भाई हैं। जसवंत सिंह तथा गुरबख्श सिंह कनाडा में रहते हैं, जबकि हरबंस सिंह की करीब 2 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। 

विदेश में रहते गुरबख्श सिंह ने गांव में बनाए हुए अपने मकान की देखभाल हेतु उसे पावर ऑफ अटार्नी दे रखी थी।  गत 19 जुलाई को हरबंस सिंह की पत्नी हरबंस कौर अपने दोनों बेटों इकबाल सिंह, हरमनदीप सिंह निवासी गांव सादेहाशम (फिरोजपुर) व 2 अन्य अज्ञात व्यक्तियों को लेकर गांव डाला में आई। उन्होंने अपने चाचा गुरबख्श सिंह के मकान पर अपना हक जताते हुए उस पर कब्जा करने की नीयत से उसके मकान के ताले तोड़ दिए।

इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार सुलक्खन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की।इस संबंध में अजीतवाल पुलिस थाना में इकबाल सिंह, हरमनदीप सिंह, उनकी माता हरबंस कौर तथा 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मकान पर कब्जा करने के प्रयास के आरोप के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!