मनोज अरोड़ा ने मंत्री तृप्त राजेंद्र बाजवा से सियासी स्थिति पर चर्चा की

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 10:34 AM

tripat rajinder singh bajwa

पंजाब कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज अरोड़ा ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजेंद्र बाजवा के जालंधर आगमन पर उन्हें फूलों का गुलदस्ता

जालंधर(धवन): पंजाब कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज अरोड़ा ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजेंद्र बाजवा के जालंधर आगमन पर उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर उनका पहली बार जालंधर आने पर अभिनंदन किया तथा साथ ही उनके साथ सियासी स्थिति पर चर्चा की। 

मनोज अरोड़ा ने इस अवसर पर मंत्री बाजवा से कहा कि कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में कै. अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भारी जनसमर्थन मिला। कांग्रेस सरकार द्वारा कै. अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों से जनता खुश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न केवल गुरदासपुर लोकसभा सीट का उपचुनाव जीतेगी बल्कि नगर निगमों के चुनावों में भी अकाली-भाजपा गठबंधन तथा आम आदमी पार्टी का सफाया कर देगी। मनोज अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं का मनोबल बहुत ऊंचा है।

अरोड़ा ने कहा कि कै. अमरेन्द्र सिंह ने जिस तरह से राज्य में वी.आई.पी. कल्चर को समाप्त किया है उससे जनता में एक अच्छा संदेश गया है। नशों पर सरकार ने सख्ती के साथ रोक लगाई है। नशा बेचने वाले लोग गायब हो गए है। इसी तरह से कै. अमरेन्द्र सिंह ने माफिया राज को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकत्र्ता अब मिशन 2019 को लेकर आगे बढ़ रहे हैं तथा लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर राज्य में जीत हासिल की जाएगी। मंत्री बाजवा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को अमरेन्द्र सरकार का संदेश जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!